आईसीजी के लिए खरीदे जाएंगे 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो, बीईएल से हुआ अनुबंध | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

आईसीजी के लिए खरीदे जाएंगे 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो, बीईएल से हुआ अनुबंध

Date : 20-Feb-2025

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो खरीदने का अनुबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ किया। कुल 1220.12 करोड़ रुपये की लागत से 149 सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो बेंगलुरु की कंपनी बीईएल से खरीदे जाएंगे।

ये अत्याधुनिक रेडियो हाई-स्पीड डेटा और सुरक्षित वॉयस संचार के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। इससे भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियान, मत्स्य संरक्षण और समुद्री पर्यावरण संरक्षण सहित अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभियानों के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना तटरक्षक बल की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करके भारत सरकार के ब्लू इकोनॉमी उद्देश्यों का समर्थन करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए यह अनुबंध उन्नत सैन्य-ग्रेड संचार प्रणालियों के लिए देश की विनिर्माण क्षमताओं कोबढ़ाएगा। इसके साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे और विशेषज्ञता विकास को बढ़ावा मिलेगा। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement