छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष तकनीक के विस्तार पर चर्चा | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष तकनीक के विस्तार पर चर्चा

Date : 21-Feb-2025

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और इसरो चेयरमैन की मुलाकात

नई दिल्ली में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने मुलाकात की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि और अन्य क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा हुई। बैठक के दौरान सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (Geo-Mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष तकनीक से विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचारों का बड़ा योगदान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसरो के सहयोग से वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाकर किसानों को अधिक सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी

इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि इसरो का एक विशेषज्ञ दल जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा। यह दल सैटेलाइट इमेजरी, जीआईएस (GIS) तकनीक और डेटा एनालिसिस के माध्यम से राज्य में विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा। अध्ययन के तहत—


मृदा स्वास्थ्य विश्लेषण
जल स्रोतों का सटीक आकलन
बाढ़ और सूखे की भविष्यवाणी
कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने की प्रणाली विकसित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को अत्याधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी का लाभ

इसरो की उन्नत तकनीकों और विशेषज्ञता का उपयोग करके छत्तीसगढ़ को कृषि, आपदा प्रबंधन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में व्यापक लाभ मिलेगा। इस पहल से—


???? फसल पूर्वानुमान अधिक सटीक होगा
???? मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार आएगा
???? जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन संभव होगा
???? बाढ़, सूखा और वनाग्नि जैसी आपदाओं की पूर्व-चेतावनी प्रणाली विकसित होगी
???? शहरों में नगर नियोजन और परिवहन व्यवस्था का उन्नयन होगा
???? वन क्षेत्रों की निगरानी और अवैध कटाई रोकने के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी

 

इसरो और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच साझेदारी से होगा नवाचार का विस्तार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसरो और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच साझेदारी से तकनीकी नवाचारों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस पहल के तहत राज्य के अनुसंधान संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे युवा वैज्ञानिकों को नवाचार में योगदान देने का अवसर मिलेगा

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस नए युग में इसरो का सहयोग छत्तीसगढ़ को भविष्य की तकनीकों से सशक्त बनाएगा, जिससे कृषि, पर्यावरण, जल प्रबंधन और आपदा न्यूनीकरण जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement