YouTube Premium Lite: अमेरिका में लॉन्च, जानें इसके फायदे और कीमत | The Voice TV

Quote :

" कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है " - पोप फ्रांसिस

Science & Technology

YouTube Premium Lite: अमेरिका में लॉन्च, जानें इसके फायदे और कीमत

Date : 07-Mar-2025

YouTube दुनिया का सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स प्रदान करता है। हालांकि, ऐड-फ्री म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव पाने के लिए यूजर्स को YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन लेना होता है। अब, YouTube ने एक नया और किफायती प्लान लॉन्च किया है, जिसे YouTube Premium Lite कहा जाता है।

क्या है YouTube Premium Lite?

YouTube Premium Lite एक किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसे फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 7.99 डॉलर (लगभग 695 रुपये प्रति माह) है, जो मौजूदा Premium प्लान से सस्ता है। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो बिना विज्ञापनों के वीडियो देखना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

यह प्लान किन देशों में मिलेगा?

अभी तक यह प्लान सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और थाईलैंड में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

भारत में YouTube Premium की कीमत

भारत में YouTube Premium का वर्तमान प्लान इस प्रकार है:

मंथली प्लान: ₹149 प्रति माह
तीन महीने का प्लान: ₹459
फैमिली प्लान: अलग से उपलब्ध

अगर YouTube Premium Lite भारत में लॉन्च होता है, तो इसकी कीमत मौजूदा Premium प्लान से कम हो सकती है।

YouTube Premium के फायदे:

YouTube Premium लेने पर यूजर्स को ये प्रमुख सुविधाएं मिलती हैं:

Ad-Free Streaming: बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देखें।
YouTube Music: गाने बिना किसी रुकावट के सुनें।
Background Play: मोबाइल लॉक करने के बाद भी गाने चलते रहें।

इस नए YouTube Premium Lite प्लान से उन यूजर्स को फायदा होगा जो बिना विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। अब देखना होगा कि यह प्लान भारत में कब उपलब्ध होगा और इसमें कौन से नए बदलाव किए जाते हैं। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement