Affordable Hill Station: भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं, जो खूबसूरत तो हैं, लेकिन काफी महंगे पड़ते हैं। यहां हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे सस्ते हिल स्टेशनों के बारे में, जहां आप मस्ती से और आराम से घूम-फिर सकते हैं। जानिए उन 3 हिल स्टेशनों के बारे में।
आज पूरी दुनिया भारत की खूबसूरती की मिसाल दे रही है। यहां नदी, जंगल, पहाड़ और वो सब कुछ है जो किसी देश की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाता है। देश के हर हिस्से में आज हरियाली मिलेगी जो कि आपको गर्मी से राहत दिलाती है। यदि आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में ऐसी ही हरी-भरी और पहाड़ों से घिरी जगह घूमना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम बताएंगे देश के उन मशहूर हिल स्टेशन के बारे में, जहां की ट्रिप आपके लिए बजट फ्रेंडली और यादगार साबित हो सकती है।
गर्मियों की छुट्टी में कहां जाएं? ये सवाल स्कूल का समर वेकेशन एंजॉय कर रहे बच्चे और पेरेंट्स के सामने आता ही है। कई बार वेकेशन प्लान करते वक्त बजट का भी प्रॉब्लम रहता है। ऐसे में आप चाहें तो भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स का मजा सस्ते में ही उठा सकते हैं। यहां जानिए भारत के उन हिल स्टेशन के बारे में, यहां की खूबसूरती विदेशी हिल स्टेशन को भी फेल कर सकती है यहां की ट्रिप काफी बजट फ्रेंडली भी होती है।
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल का बेहद खूबसूरत रेलवे स्टेशन जो अपने चाय के बागानों के लिए वर्ल्ड फेमस है। यहां आप चाय की चुस्कियां लेते हुए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं। साथ ही यहां कई फन एक्टीविटीज भी इंजॉय कर सकते हैं|
कुर्ग
कर्नाटक का कूर्ग हिल स्टेशन कोडागु हिल स्टेशन अपने कॉफी के बागानों, झरने और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां सुगंधित मसाले भी उगाए जाते हैं। कूर्ग के पहाड़, झरने, किले, प्राचीन मंदिर और तिब्बती बस्तियां घूमी जा सकती हैं |
माथेरान
महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट और सह्याद्रि रेंज के बीच स्थित माथेरान हिल स्टेशन मुंबई से सिर्फ 100 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां के लुइसा पॉइंट पर लोग ट्रैकिंग के लिए भी जाते हैं, जहां पहाड़ की चोटी पर पहुंचते ही ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे सारी थकान मिटा देते हैं |