जापानी मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा, स्वतंत्र कूटनीति भारत की ताकत | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

जापानी मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा, स्वतंत्र कूटनीति भारत की ताकत

Date : 05-Jan-2023

नई दिल्ली, 5 जनवरी (हि.स.)। जापानी मीडिया कंपनी निक्केई ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैश्विक स्तर पर उभरते भारत की तस्वीर की खुली प्रशंसा करते हुए कहा है कि साल 2023 भारत के नाम होने वाला है। निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा है कि साल 2023 को भारत के तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा।

अपने लेख में ओकुमुरा ने भारत की स्वतंत्र कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि यही भारत की ताकत है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य रहते हुए भारत, रूस के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेता है और रूस से हथियार व तेल का आयात करता है। इसके साथ ही चीन के साथ गंभीर सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement