विकसित भारत संकल्प यात्रा एक लाख से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंची | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक लाख से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंची

Date : 22-Dec-2023

 विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक एक लाख से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार संकल्‍प यात्रा के माध्यम से सरकार कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक उनके घर तक पहुंचा रही है। यात्रा में शामिल सूचना, शिक्षा और संचार वैन शहर-शहर और गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि लगभग चार करोड पचास लाख लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्‍सा लिया है और तीन करोड़ से अधिक लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस वर्ष 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा विशेषकर किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इस यात्रा के जरिए केंद्र सरकार किसानों को तकनीकी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दे रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement