वतन को जानो कार्यक्रम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के युवाओं के एक दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश की कला, संस्कृति, सभ्यता और विकास कार्यों के बारे में जागरुक करना है। युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में चारों ओर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने ग्यारह सौ से अधिक ऑनलाइन सेवाओं के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मू ने युवा दल से सरकार द्वारा किये जा रहे विकासात्मक प्रयासों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
