अगरतला, 1 फरवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 और 18 फरवरी को त्रिपुरा में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
त्रिपुरा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि केन्द्री गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 फरवरी को त्रिपुरा पहुंचेंगे। दोनों नेताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य तथा महासचिव अमित रक्षित को दिल्ली बुलाया गया है। खबर है कि इस प्रवास के दौरान गृहमंत्री त्रिपुरा के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि तिपरा मोथा के अध्यक्ष के साथ केंद्रीय गृह मंत्री की दिल्ली में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। संभव है कि त्रिपुरा में कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री तिपरा मोथा के साथ हुई बातचीत से संबंधित कोई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा महासचिव को इन कार्यक्रमों की तैयारी करने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
