फरवरी में खुलेगा बामुणीमैदाम–रिज़र्व बैंक को जोड़ने वाला नया फ्लाईओवर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फरवरी में खुलेगा बामुणीमैदाम–रिज़र्व बैंक को जोड़ने वाला नया फ्लाईओवर

Date : 29-Jan-2026

 गुवाहाटी, 29 । गुवाहाटी में बामुनीमैदाम से रिज़र्व बैंक को जोड़ने वाला नव-निर्मित फ्लाईओवर फरवरी महीने में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार देर रात फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

लगभग 850 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह चार लेन का फ्लाईओवर 5.44 किलोमीटर लंबा है, जो राज्य का अब तक का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा। इसके चालू होने से शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि फ्लाईओवर के शेष भाग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे भी 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार ने समयबद्ध तरीके से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement