विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 2.34 लाख से अधिक लगाए गए स्वास्थ्य शिविर | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 2.34 लाख से अधिक लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

Date : 06-Feb-2024

 नई दिल्ली, 6 फरवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 2.34 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल दर्शकों की संख्या 7.22 करोड़ से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि इन शिविरों में 2.78 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके साथ 3.85 करोड़ से अधिक लोगों की टीबी के लिए जांच की गई और 11.80 लाख से अधिक लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया। सिकल सेल रोग के लिए 42.30 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई और लगभग 71,000 लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रेफर किया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत, अब तक ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में आयोजित 2,34,259 स्वास्थ्य शिविरों में संचयी आगंतुक 7,22,69,014 तक पहुंच गए हैं। उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लिए लगभग 5,40,90,000 लोगों की जांच की गई है। 20,20,900 से अधिक लोगों को उच्च रक्तचाप से ग्रस्त होने का संदेह था और 14,31,100 से अधिक लोगों को मधुमेह होने का संदेह था और 30,50,100 से अधिक लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement