एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति ने कल नई दिल्ली में तीन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। चर्चा देश में एक साथ चुनाव कराने पर केन्द्रित रही। समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, नीलोत्पल बसु और मुरलीधरन ने भी समिति से बातचीत की और इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सुदीप बंदोपाध्याय और कल्याण बंदोपाध्याय ने और समाजवादी पार्टी की तरफ से के. के. श्रीवास्तव और हरीश चन्द्र सिंह यादव ने समिति से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।
