मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आजमगढ़ पहुंचे | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आजमगढ़ पहुंचे

Date : 13-Feb-2024

 लखनऊ, 13 फरवरी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज आजमगढ़ में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

डॉ. यादव के आजमगढ़ पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और राज्यमंत्री गिरीश यादव ने स्वागत किया। इससे पहले वाराणसी स्थित एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वीरेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. यादव का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के प्रथम आगमन पर डॉ. यादव के सीधे आजमगढ़ जाने पर इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement