अमित शाह ने 'बेस्ट ऑफ आशा भोंसले' पुस्तक का किया विमोचन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

अमित शाह ने 'बेस्ट ऑफ आशा भोंसले' पुस्तक का किया विमोचन

Date : 06-Mar-2024

 मुंबई, 06 मार्च । केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र भूषण प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की फोटो जीवनी पर आधारित ‘बेस्ट ऑफ आशा भोंसले’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर आशा भोसले भी उपस्थित थीं।



प्रसिद्ध फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने प्रसिद्ध गायिका आशाताई भोंसले की दुर्लभ तस्वीरों को संकलित कर इस पुस्तक का प्रकाशन किया है। इस पुस्तक के प्रकाशन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वैल्यूएबल ग्रुप के सहयोग से यह पुस्तक प्रकाशित की गई है। पुस्तक में आशा भोसले की 42 अलग-अलग तस्वीरों और उस पल की यादों को खूबसूरती से पेश किया गया है।



इस कार्यक्रम में मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार के साथ उनकी पत्नी एडवोकेट प्रतिमा शेलार, जनाई भोसले, आनंद भोसले, अमेय हेटे, अंकित हेटे, प्रसाद महाडकर और पुस्तक के डिजाइनर नूतन आजगांवकर उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement