भाजपा का राहुल पर निशाना, कहा-कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का रहा है लंबा इतिहास | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा का राहुल पर निशाना, कहा-कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का रहा है लंबा इतिहास

Date : 18-Mar-2024

 नई दिल्ली, 18 मार्च। सांसद राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को स्त्रीद्वेषी मानसिकता वाला बताया है। भाजपा ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक, कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा इतिहास है।

सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के कई सदस्यों ने कहा है कि हिंदू धर्म धोखाधड़ी है। रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक, कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा इतिहास है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान उद्धव ठाकरे के सामने यह दर्शाता है कि वे किस हद तक गिर सकते हैं। आज, यह न केवल हिंदू आस्था का अपमान है, बल्कि राहुल गांधी की स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है, जो नारीशक्ति और इसकी अभिव्यक्ति के खिलाफ हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द है 'शक्ति'। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है? ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में राजा की आत्मा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement