लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से प्रकाश जोशी को बनाया उम्मीदवार | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से प्रकाश जोशी को बनाया उम्मीदवार

Date : 24-Mar-2024

 देहरादून, 23 मार्च । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को चौथी सूची जारी की। इस सूची में उत्तराखंड के 02 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। नैनीताल से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने दूसरी सूची में उत्तराखंड की कुल 5 लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। कांग्रेस नेतृत्व लंबे इंतजार के बाद शनिवार रात्रि उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत और नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को टिकट दिया है। इसी के साथ कांग्रेस ने राज्य की सभी पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर उम्मीदवारों घोषणा पहले कर दी थी। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा को टिकट दिया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें दो बार हार मिली।

अब हरिद्वार सीट पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ताल ठोकेंगे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर दो रावतों के बीच मुकाबला होगा। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के सामने प्रकाश जोशी होंगे।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांचों लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर कांग्रेस पर बढ़त बना ली और चुनाव प्रचार को गति दे रही है। भाजपा के भारी भरकम संगठन के सामने कांग्रेस की आपसी गुटबाजी और कमजोर संगठन लोकसभा चुनाव में बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। हरीश रावत राज्य के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं लेकिन पिछले कई चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भाजपा के विजय रथ को रोकना कांग्रेस के लिए राह इतनी आसान नहीं लग रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement