ममता बनर्जी ने हिंदी में दी होली की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

ममता बनर्जी ने हिंदी में दी होली की शुभकामनाएं

Date : 25-Mar-2024

 कोलकाता, 25 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने होली के मौके पर शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया है। उन्होंने बांग्ला और हिंदी में संदेश लिखकर लोगों को शुभकामनाएं दी है। सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि आप सभी को दोलयात्रा एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं। बंगाल के सभी लोग शांति-सद्भाव-प्रेम के रंग में रंग जाएं - यही मेरी प्रार्थना है। स्वस्थ रहें, सानन्द रहें।



उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में पूरे देश के मुकाबले एक दिन पहले होली मनाई जाती है। इसे दोल यात्रा के नाम से जाना जाता है । सोमवार को पूरे बंगाल में दोल यात्रा का त्यौहार मनाया जा रहा है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement