केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के मुख्यमंत्री से महाकाल मंदिर हादसे की जानकारी ली | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के मुख्यमंत्री से महाकाल मंदिर हादसे की जानकारी ली

Date : 25-Mar-2024

 नई दिल्ली, 25 मार्च । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन महाकाल मंदिर में आग की घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सोमवार को अपने एक्स हैंडल एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने कहा "मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात की और आग लगने की घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की। स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव मदद और इलाज उपलब्ध करा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान भीषण हादसा हो गया। गर्भगृह में भस्म आरती के बाद अचानक आग लगने से 16 पुजारी और सेवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 8 पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के समय मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement