अगले साल फरवरी में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो 'एयरो इंडिया' | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

अगले साल फरवरी में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो 'एयरो इंडिया'

Date : 28-Nov-2022

 - येलहंका (बेंगलुरु) के वायु सेना स्टेशन में 13-17 फरवरी तक होगा द्विवार्षिक आयोजन

- पहले तीन दिन व्यापार आगंतुकों के लिए और आखिरी दो दिन आम जनता के लिए होंगे

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (हि.स.)। एशिया के सबसे बड़े एयर शो 'एयरो इंडिया' की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 13-17 फरवरी तक येलहंका (बेंगलुरु) के वायु सेना स्टेशन में द्विवार्षिक आयोजित किया जाएगा। वायु सेना स्टेशन येलहंका 1996 से शो की मेजबानी कर रहा है। इसमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह के प्रदर्शक होंगे। यह आभासी प्रदर्शनियों की सुविधा भी प्रदान करेगा। एयरो इंडिया वेबसाइट लाइव हो गई है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयरो इंडिया का 14वां संस्करण 13-17 फरवरी, 2023 तक येलहंका में वायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। द्विवार्षिक आयोजन का पिछला संस्करण 2021 में कोरोना महामारी के चलते हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया था, क्योंकि इसमें कई प्रतिबंध थे। इसीलिए शो को तीन दिवसीय कार्यक्रम में घटा दिया गया था। इस बार 14वां संस्करण पांच दिनों के लिए निर्धारित है और एयर शो व्यापार आगंतुकों और आम जनता दोनों के लिए खुला रहेगा। एयर शो के पहले तीन दिन व्यापार आगंतुकों के लिए आरक्षित होंगे और आखिरी दो दिन आम जनता के लिए खुलेंगे।

बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) इस कार्यक्रम का आयोजन करेगा। पिछले संस्करण में 530 कंपनियों के साथ 43 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया था। एयरो इंडिया एक द्विवार्षिक एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है। रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), अंतरिक्ष विभाग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरो इंडिया शो आयोजित करने के लिए हाथ मिलाया है, जिससे यह एशिया का सबसे बड़ा एयर शो होगा। 14वां एयरो इंडिया पिछले संस्करणों की तुलना में बड़ा और बेहतर होने की उम्मीद है। एयरो इंडिया का पहला संस्करण 1996 में आयोजित किया गया था। तब से इस कार्यक्रम ने बड़ी प्रतिष्ठा अर्जित की है और दुनिया भर से ध्यान आकर्षित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत निगम 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement