जांच और अभियोजन कानून के राज की रीढ़: नित्यानंद राय | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

जांच और अभियोजन कानून के राज की रीढ़: नित्यानंद राय

Date : 05-Jan-2023

 जयपुर, 5 जनवरी | राजधानी जयपुर में जांच एजेंसियों के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जांच और अभियोजन कानून के राज की रीढ़ हैं। कानून का राज स्थापित करने के लिए जांच और अभियोजन पर बल देना जरूरी है।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पुलिस को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। वर्तमान में अपराध के बदलते स्वरूप के साथ नवीनतम तकनीकों का उपयोग पुलिस के लिए जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस राष्ट्र की शांति और सद्भाव की भी प्रहरी है। ऐसे में पुलिस को बौद्धिक, भौतिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत कर स्मार्ट बल के रूप में बदलना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने पुलिस बलों को आधुनिक बनाने के लिए वर्ष 2021 से 2026 के लिए 26 हज़ार करोड़ से ज्यादा की अम्ब्रेला योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है। राय ने कहा कि दैनिक जीवन मे पुलिस का सक्रिय योगदान हमारे जीवन को सहज बनाता है। कोविड के दौरान पुलिस द्वारा किये गए काम से लोगों में पुलिस की सकारात्मक छवि का निर्माण हुआ है। उन्होंने रासायनिक ओर जैविक आपदा से निपटने के लिए भी पुलिस तैयार करने में प्रशिक्षण के अहम योगदान को रेखांकित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement