त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज

Date : 18-Jan-2023

 
नई दिल्ली, 18 जनवरी (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग आज (बुधवार) अपराह्न पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

आयोग इन तीन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अपराह्न ढाई बजे संवाददाता सम्मेलन में करेगा। उल्लेखनीय है कि नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल का 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement