देश के तीन श्रेष्ठ थानों में प्रदेश के थाने को स्थान मिलना स्वागत योग्य : पुष्कर सिंह धामी | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

देश के तीन श्रेष्ठ थानों में प्रदेश के थाने को स्थान मिलना स्वागत योग्य : पुष्कर सिंह धामी

Date : 21-Jan-2023

 देहरादून 21 जनवरी  । उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रदेश के जनपद चंपावत के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में अपनी जगह बनाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सर्वोत्तम तीन थानों में बनबसा थाना को शामिल कर थानेदार को सम्मानित किया है जो अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में प्रारंभ हुए पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मेलन में थानेदार को सम्मानित किया। इनमें थानाध्यक्ष बनबसा उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को गृहमंत्री की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। वर्ष 2022 की रैकिंग के आधार पर बनबसा पुलिस थाने को देश के तीन सर्वोच्च थानों में मिला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड पुलिस थाने को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था निभाने के लिए मिली है जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा शामिल है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने चंपावत पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस कर्मियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

डीजीपी ने कहा कि देश में 16 हजार पुलिस थाने हैं, उनमें से तीन स्थानों में अपनी जगह बनाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। पहली बार उत्तराखंड के किसी पुलिस थाने ने श्रेष्ठ तीन थानों ने जगह बनाई है। इससे पहले देश के 10 श्रेष्ठ थानों में बनभूलपुरा और ऋषिकेश को क्रमश: छठे व आठवें स्थान पर रखा गया था। 2018 में मुनस्यारी थाने को 9वां स्थान मिला था। इस बार तीन में स्थान आना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशनों की रैकिंग गृह मंत्रालय ने की। यह एक वार्षिक अभ्यास है। इसके लिए कुछ मानक तय हैं। पुलिस स्टेशनों को 165 मानदंडों पर आंका जाता है और 20 प्रतिशत नागरिकों से मिले फीडबैक पर भी अंक मिलते हैं।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement