भाजपा ने ईडी के आरोपपत्र पर आप पर साधा निशाना | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

भाजपा ने ईडी के आरोपपत्र पर आप पर साधा निशाना

Date : 03-Feb-2023

 नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आबकारी नीति घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दूसरे आरोपपत्र को आधार बनाते हुए दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और उनके शीर्ष नेताओं पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि ईडी के आरोप पत्र से स्पष्ट है कि आबकारी नीति से जुड़े गोरखधंधे में दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों संलिप्त रहे हैं और आम आदमी पार्टी को इसका लाभ गोवा चुनावों के दौरान मिला है।

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने पत्रकार वार्ता में आप पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईडी ने जांच करके यह साबित किया है कि शराब नीति की आड़ में दिल्ली की आम आदमी पार्टी गोरखधंधा चला रही है। साथ ही ईडी ने इस गोरखधंधे में लिप्त मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का नाम भी उजागर किया है। नई दिल्ली की भाजपा सांसद लेखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईडी के कामकाज पर सवाल खड़े कर रही है। स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार बढ़ाने वालों के साथ हैं। वे नहीं चाहते कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो।

आप की ओर से ईडी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर लेखी ने कहा कि गैर-कानूनी और असंवैधानिक तरीके से होने वाले कार्यों के खिलाफ काम करना ईडी का कर्तव्य है। ईडी की क्षमता और कार्य को चुनौती देना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ईडी को दिए गए सभी अधिकारों को सही ठहरा चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement