उत्तर भारत को ठंड से राहत, उत्तराखंड में एवलांच आने की आशंका | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

उत्तर भारत को ठंड से राहत, उत्तराखंड में एवलांच आने की आशंका

Date : 04-Feb-2023

 नई दिल्ली, 04 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। फिलहाल कई राज्यों में अब ठंड से राहत मिलती दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कहा है कि इससे हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में एवलांच आने का खतरा टला नहीं है।

इस संबंध में भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि आगामी तीन-चार दिन राष्टीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशगवार रहेगा। सुबह धूप और रात में हल्की ठंड रहेगी। दिन में तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इस अफसर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भी ठंड से फिलहाल राहत है। आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में जरूर पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवा का असर शाम के बाद दिखेगा। भागलपुर में सात फरवरी तक पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के इस अधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। राज्य में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की आशंका है। यह एवलांच उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में आ सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement