जम्मू, 04 फरवरी (हि.स.)। शनिवार को कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में फिर हिमस्खलन हुआ है। इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते हिमस्खलन भी हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हिमस्खलन को देखते हुए पर्यटकों को एक बार फिर सलाह दी है कि वे यहां आने से बचें। गुलमर्ग में फंसे हुए पयर्टकों को जल्द से जल्द पुलिस और सुरक्षाबलों के सहयोग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
प्रशासन ने ऐसे मौसम में पर्यटकों को गुलमर्ग नहीं जाने की सलाह दी है। इस क्षेत्र को पहले ही रेड जोन के रूप में अधिसूचित किया गया है।
