अडानी मुद्दे पर रूल 267 के तहत हो चर्चा : दिग्विजय सिंह | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

National

अडानी मुद्दे पर रूल 267 के तहत हो चर्चा : दिग्विजय सिंह

Date : 06-Feb-2023

 नई दिल्ली, 06 फरवरी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अडानी समूह पर लगे आरोपों पर नियम 267 के तहत सदन में चर्चा होनी चाहिए।

सिंह ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंडनबर्ग ने अपने रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे देश के करोड़ों लोग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी ही चाहिए। सिंह ने कहा कि आज 17 विपक्षी दलों ने मिलकर अडानी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग की है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर एकजुट है। पीएम मोदी को संसद भवन में विपक्ष की बात सुननी होगी।

उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग ने अपने रिपोर्ट में अडानी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। विपक्ष का कहना है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अडानी समूह में निवेश किया है। अडानी समूह को सरकारी बैंकों ने बड़े पैमाने पर लोन दे रखा है। इस लिए बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं। जन हित में संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होना चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement