नई दिल्ली, 23 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो हाई कोर्ट के लिए चार जजों की नियुक्ति की है। गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए तीन जजों और मद्रास हाई कोर्ट के लिए एक जज की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए, जिन्हें जज के रूप में नियुक्त किया है, उनमें प्रशांत कुमार, मंजीव शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल शामिल हैं। राष्ट्रपति ने वेंकटाचारी लक्ष्मीनारायणन को मद्रास हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति ने त्रिपुरा हाई कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस टोडुपुनुरी अमरनाथ गौड़ को त्रिपुरा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जसवंत सिंह गुरुवार को रिटायर हो रहे हैं, जिसके बाद जस्टिस गौड़ चीफ जस्टिस का पदभार संभालेंगे।
