देश के कई राज्यों में आज बरसात का पूर्वानुमान | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

देश के कई राज्यों में आज बरसात का पूर्वानुमान

Date : 03-Mar-2023

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। देश के कई राज्यों में आज (शुक्रवार) बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फ भी गिर सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह खुशगवार रही। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने दी।

इस मौसम विज्ञानी के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 9ः00 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया। यह ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आधा दिन गुजरने के बाद तेज सतही हवा चल सकती है।


उन्होंने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फ गिर सकती है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement