नागपुर: आर. संदेश ग्रुप पर ईडी का छापा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

नागपुर: आर. संदेश ग्रुप पर ईडी का छापा

Date : 03-Mar-2023

नागपुर, 03 मार्च (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नागपुर में रामदास पेठ इलाके में आर संदेश ग्रुप पर छापा मारा है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आर. संदेश ग्रुप के रामदेव अग्रवाल के नागपुर स्थित दफ्तर और रामदास पेठ स्थित उनके आवास पर पहुंची है।

रामदेव अग्रवाल कंस्ट्रक्शन और फार्मास्यूटिकल्स में एक बड़ा नाम हैं। कंस्ट्रक्शन सेक्टर में होने के कारण अग्रवाल कई जमीन सौदों में भी शामिल हैं। व्यापारिक हलकों में चर्चा है कि यह कार्रवाई सिर्फ जमीन संबंधी लेन-देन को लेकर की गई है।

ईडी की टीम अग्रवाल के रामदास पेठ इलाके में कैनाल रोड स्थित गौरी हाइट्स स्थित आवास पर सुबह पहुंची है। जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और कंम्प्यूटर डेटा खंगाल रही है। इस कारवाई को लेकर ईडी के अधिकारियों ने अबतक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement