भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार पर नजर रखने के लिए कमेटी बनाएं नड्डा : शांता कुमार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार पर नजर रखने के लिए कमेटी बनाएं नड्डा : शांता कुमार

Date : 04-Mar-2023

 पालमपुर, 04 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा सर्वोच्च न्यायालय ने देश में बढ़ते भयंकर भ्रष्टाचार पर एक विचारणीय टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते लालच के कारण भ्रष्टाचार देश में कैंसर का रूप धारण कर रहा है। उन्होंने कहा आज भारत का सबसे बड़ा शत्रु प्रशासन और समाज में बढ़ता हुआ भ्रष्टाचार है। यह शत्रु चीन से भी बड़ा है। यदि किसी तरीके से यह कैंसर बन गया तो भारत के लिए एक बहुत बड़ा संकट बन जाएगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि इस प्रकार की व्यवस्था अब प्रदेश सरकारों में भी बनाने का प्रयत्न किया जाए। मैंने जगत प्रकाश नड्डा को सुझाव दिया था कि केन्द्र सरकार अत्यन्त योग्य और ईमानदार अधिकारियों की एक कमेटी बनाए जो सभी प्रदेशों विशेषकर भाजपा प्रदेशों में भ्रष्टाचार के मामले में पूरी चौकसी करती रहे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई हैं कि भ्रष्टाचार समाप्त करने का दावा करने वाले भी कुछ दिन के बाद भ्रष्टाचार में ही फंस जाते हैं। दिल्ली की आप सरकार के नेता का यही हाल है। इस संबन्ध में पिछले दिनों मैंने एक बयान दिया था, जिसे सोशल मीडिया और कुछ अखबारों ने गलत ढंग से छापा। 

मैंने कहा था कि मनीष सिसोदिया अच्छा काम ईमानदारी से करने की छवि बनाने के बाद भी भ्रष्टाचार के कारण जेल में गये। सीबीआई ने उन्हें भ्रष्टाचार के कारण ही जेल में डाला है। मैंने कहा था हालत यह आ गई है कि सदाचार के स्टेशन से चलने वाली गाड़ियां अब भ्रष्टाचार के स्टेशन पर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह बड़े सौभाग्य और गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पर आज तक विपक्ष भ्रष्टाचार का कोई आरोप भी नही लगा सका। इतनी बड़ी सरकार में करोड़ों अरबों का काम हुआ लेकिन कभी किसी प्रकार की उंगली नही उठी। 

उन्हाेंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि इस प्रकार की व्यवस्था अब प्रदेश सरकारों में भी बनाने का प्रयत्न किया जाए। मैंने जगत प्रकाश नड्डा को सुझाव दिया था कि केन्द्र सरकार अत्यन्त योग्य और ईमानदार अधिकारियों की एक कमेटी बनाए जो सभी प्रदेशों विषेशकर भाजपा प्रदेशों में भ्रष्टाचार के मामले में पूरी चौकसी करती रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement