देश को बदनाम करने में जुटे हैं राहुल गांधी : भाजपा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

देश को बदनाम करने में जुटे हैं राहुल गांधी : भाजपा

Date : 04-Mar-2023

 नई दिल्ली, 04 मार्च, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बीते दिनों कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने जिस तरह देश को अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की वैसा तो पाकिस्तान भी नहीं करता है।

संबित ने कहा कि देश में इस समय जी20 चल रहा है। यहां शीर्ष 20 देशों के प्रतिनिधि भारत की तारीफ कर रह हैं लेकिन यह दुखद है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

संबित ने कहा कि आज भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रहा है। वहीं दूसरी ओर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है। यहां लोकतंत्र नहीं है। संबित ने कहा कि राहुल गांधी तो भारत को एक देश भी नहीं मानते हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने कहा था कि भारत एक समझौता है।

संबित ने कहा कि राहुल गांधी विदेश की भूमि पर जाकर कहते हैं कि हम विपक्ष के नेता हैं, हमें बोलने नहीं दिया जाता है। वह कहते हैं कि उनके फोन में पेगासस था। लेकिन जब पेगासस मामले पर मोबाइल को जांच के लिए मांगा गया तो राहुल गांधी ने अपना फोन नहीं दिया। जबकि उनकी पार्टी ने खुद माना था कि यूपीए-2 में 09 हजार फोन टेप कराए गए थे। लोगों के ईमेल पढ़े गए। यूपीए-2 में वित्त मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि सोनिया गांधी के कहने पर उनके कमरे को बग कराया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement