दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची पद्मश्री सुधा वर्गीज को पुलिस ने हिरासत में लिया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची पद्मश्री सुधा वर्गीज को पुलिस ने हिरासत में लिया

Date : 16-Mar-2023

बेगूसराय, 15 मार्च (हि.स.)। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में होली के दिन सात वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़िता से मिलने पहुंचीं चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री सुधा वर्गीज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वर्गीज के साथ चार महिलाएं एवं दो पुरुष को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है सुधा वर्गीज बुधवार को अपनी टीम के साथ साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पहुंची थीं। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने बलिया डीएसपी से भी मुलाकात की। इसके बाद सुधा वर्गीज अपनी टीम के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुंचीं और बयान रिकॉर्ड कर रही थीं। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूछताछ किया तो दोनों आपस में उलझ गई। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने रात करीब नौ बजे सुधा वर्गीज, कंचन वाला, सोनी कुमारी, शाईदा बाड़ी, मनी लाल, मिस होदा और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अशोक कुमार को हिरासत में लेकर महिला थाना ले गई। मामले की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया भी थाना पहुंचकर पूछताछ में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि अपनी टीम के साथ पीड़िता से मिलने पहुंची सुधा वर्गीज जब बात करने के बाद वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो पीड़िता को अपने हिसाब से बयान देने के लिए सिखाने लगीं। यह देख मौके पर तैनात पुलिस ने परिचय पूछा, जिस पर वह दोनों आपस में उलझ गई। इसके बाद मामला थाना तक पहुंच गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ-साथ पत्रकारों से भी सुधा वर्गीज एवं उनकी टीम ने धक्का-मुक्की किया, इसके बाद मामला और अधिक उलझ गया है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता को बहकाने को लेकर सुधा वर्गीज की टीम को थाना में डिटेन कर पूछताछ किया जा रहा है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement