मणिपुर घटना के समय पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा-कांग्रेस कर रही है राजनीति | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मणिपुर घटना के समय पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा-कांग्रेस कर रही है राजनीति

Date : 20-Jul-2023

 

नई दिल्ली, 20 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए इसके वायरल होने के समय पर सवाल उठाए हैं। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने एक पैटर्न बना रखा है। हर सदन से पहले कोई चीज लेकर आना, फिर बहस नहीं होने देना, फिर बहस से भागना और फिर आरोप लगाना कि नरेन्द्र मोदी सरकार बहस नहीं करना चाहती है। ये पैटर्न देश को बताना जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन को चलने नहीं देना चाहती। साफ है कांग्रेस मणिपुर को लेकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी बहस से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर बहस नहीं करना देना चाहती सिर्फ आरोप लगाना चाहती है। मणिपुर में जो हुआ वो शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार इस घटना के आरोपितों पर पूरी सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सदन में अगर चर्चा होती तो मणिपुर सहित पूरे देश में रचनात्मक और सार्थक संदेश जाता लेकिन कांग्रेस अपने अंहकार को तुष्ट करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि ये बहुत पीड़ा की बात है कि आज जब राज्यसभा में पीयूष गोयल ने और लोकसभा में प्रह्लाद जोशी ने साफ-साफ कहा था कि हम मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार हैं तो कांग्रेस पार्टी और विपक्ष किस क्लॉज में चर्चा हो, इस पर बहस कर रहे हैं। विपक्ष के लिए मणिपुर की घटना जरूरी नहीं है, क्लॉज जरूरी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement