ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि दूध वाली चाय की बजाय ग्रीन टी पीना अधिक फायदेमंद होता है। ग्रीन टी आपकी सेहत को सुधारने में मदद कर सकती है। कुछ लोग इसे सुबह पीकर दिन की शुरुआत करते हैं, जबकि कुछ शाम को पीते हैं। यदि आप ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो यह आपके शरीर पर कई तरह से सकारात्मक असर डाल सकती है।
1. इम्यून सिस्टम को बढ़ाए
नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बन सकता है। इसके अलावा, यह ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को रोकने में भी मदद करता है, यानी डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
2. पाचन के लिए फायदेमंद
ग्रीन टी आसानी से पच जाती है और नींबू मिलाने से यह आपके पाचन तंत्र को और भी बेहतर बनाती है। गैस, ब्लोटिंग या कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए इसे अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
3. वेट लॉस को आसान बनाए
यदि आप ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर इसे नियमित रूप से पीते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। वेट लॉस और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए यह नेचुरल ड्रिंक आपके डेली डाइट प्लान का एक शानदार हिस्सा बन सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य या फिटनेस प्रोग्राम को शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या बीमारी से संबंधित उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
