सुबह खाली पेट मूली खाना है फायदेमंद | The Voice TV

Quote :

सफलता के लिए आत्म-विश्वास बहुत जरूरी है

Health & Food

सुबह खाली पेट मूली खाना है फायदेमंद

Date : 06-Jan-2026

सर्दियों में मूली का सेवन आपके पेट के लिए फायदेमंद है। दरअसल, ये कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही इसका विटामिन सी सेहत के लिए कई प्रकार के फायदेमंद है। तो, जानते हैं सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे ...

1. बवासीर में मूली खाने के फायदे

सुबह खाली पेट मूली खाना बवासीर की समस्या को कम कर सकता है। दरअसल, मूली में रापिनिन और ग्लूकोसाइलिनेट्स जैसे मेटाबोलाइट्स होते हैं। ये सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करती है और बवासीर में खुजली व दर्द से राहत पाने में मदद करती है।

2. एसिडिटी में कारगर

एसिडिटी में सुबह खाली पेट मूली खाना फायदेमंद हो सकता है। बस आपको इसे काला नमक के साथ खाना है। ऐसे में ये बेसिक नेचर का हो जाएगा और एक फाइबर की तरह काम करेगा जो पेट में जाकर एसिडिटी को शांत करेगा। इसके साथ आको इस बात का भी ध्यान रखना है कि सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा मूली न खाएं। बस उसका आधा टुकड़ा खाएं।

3. कब्ज की समस्या में कारगर

कब्ज की समस्या में मूली का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। मूली का सेवन मल में थोक जोडऩे का काम करता है और पाचन गति को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह काम करता है और आंतों के काम काज को तेज करके कब्ज की समस्या से बचाता है।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement