एकता आर कपूर ने 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए पीएम मोदी से बातचीत के सवाल पर तोड़ी चुप्पी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

एकता आर कपूर ने 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए पीएम मोदी से बातचीत के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

Date : 07-Nov-2024

 एक अंदर तक झकझोर देने वाले टीजर के बाद 'द साबरमती रिपोर्ट' के मेकर्स ने एक दमदार और अपने साथ बांधे रखने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने फिल्म के बारे में चर्चा की है।

ट्रेलर लॉन्च पर जब पूछा गया कि क्या टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी से सलाह ली, जो घटना के वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब एकता आर कपूर ने जवाब देते हुए कहा, "मैं किसी भी समूह से जुड़ी हुई नहीं हूं। यहां सिर्फ सच का पक्ष है और यह उसी राह पर एक लड़ाई है।" एकता कपूर ने यह भी कहा है कि "साबरमती रिपोर्ट का उद्देश्य घटना की शुरुआत कहां से हुई, उसको कवर करना है, जिसके बारे में बड़े पैमाने पर रिपोर्ट नहीं की गई है।"

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement