बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' स्थिर, 'मर्दानी 3' की हालत नाजुक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' स्थिर, 'मर्दानी 3' की हालत नाजुक

Date : 05-Feb-2026

 सनी देओल और वरुण धवन की युद्ध-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' अपने दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल रही है। वीकेंड के मुकाबले कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह 300 करोड़ रुपये के क्लब पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर 'मर्दानी 3' पहले ही हफ्ते में कमजोर कलेक्शन से जूझती नजर आ रही है।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने अपने 13वें दिन (बुधवार) लगभग 4.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले 12वें दिन फिल्म ने 6.69 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। हालांकि नॉन-हॉलीडे के मद्देनजर गिरावट आई है लेकिन फिल्म ने अब तक कुल 319.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है।

वहीं 'मर्दानी 3' की हालत निराशाजनक बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने छठे दिन लगभग 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि 5वें और 4वें दिन यह क्रमशः 2.6 करोड़ और 2.25 करोड़ रुपये रहा। लगातार गिरते आंकड़ों के साथ 'मर्दानी 3' अब तक कुल 24.25 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है, जो इसके बजट की वसूली के लिहाज से चिंता का विषय है।

दोनों फिल्में अपनी-अपनी राह पर बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही हैं, जहां 'बॉर्डर 2' अपनी टेकिंग और दर्शक रुचि के बल पर मजबूत बनी हुई है, वहीं 'मर्दानी 3' को शुरुआती हफ्तों में ही बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement