आमिर खान प्रोडक्शंस ने वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया 'एक दिन' का पोस्टर | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

आमिर खान प्रोडक्शंस ने वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया 'एक दिन' का पोस्टर

Date : 14-Feb-2026

 साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म 'एक दिन' एक कोमल और जादुई प्रेम कहानी का वादा करती है, जिसमें रिश्तों की सादगी और भावनाओं की गर्माहट को केंद्र में रखा गया है। फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसके साथ लंबे समय बाद आमिर खान और मंसूर खान की चर्चित जोड़ी फिर साथ आई है। दोनों फिल्मकार पहले 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी यादगार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे नई पीढ़ी के साथ एक ताज़ा रोमांस पेश करने जा रहे हैं।

हाल ही में जारी टीज़र और वेलेंटाइन डे पर रिलीज नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। पोस्टर में एक शांत सुपरमार्केट के भीतर जुनैद और साई आमने-सामने बैठे नजर आते हैं, जहां साई के हाथ में जलती मोमबत्ती वाला मफिन है, यह छोटा सा दृश्य प्रेम की मासूमियत को बयां करता है। मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। 'एक दिन' को एक ऐसी प्रेम कहानी बताया जा रहा है, जो आधुनिक रिश्तों में मासूमियत और सच्चे जज्बातों का जश्न मनाती है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement