मुख्य समाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रवाना होंगे; प्रधानमंत्री इजरायली संसद को संबोधित करेंगे और अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। भारत और इजराइल सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी है। डीजीसीए ने गैर-निर्धारित उड़ान संचालकों के लिए नियमों को सख्त किया; कहा कि चूक के लिए केवल पायलटों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। रूस और यूक्रेन के बीच बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान करने वाले मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने मतदान से परहेज किया। क्रिकेट में, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Breaking News

मुख्य समाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रवाना होंगे; प्रधानमंत्री इजरायली संसद को संबोधित करेंगे और अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। भारत और इजराइल सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी है। डीजीसीए ने गैर-निर्धारित उड़ान संचालकों के लिए नियमों को सख्त किया; कहा कि चूक के लिए केवल पायलटों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। रूस और यूक्रेन के बीच बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान करने वाले मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने मतदान से परहेज किया। क्रिकेट में, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Date : 25-Feb-2026

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement