महाशिवरात्रि पर तंजावूर बड़े मंदिर में भगवान पेरुवुडैयार के अभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

महाशिवरात्रि पर तंजावूर बड़े मंदिर में भगवान पेरुवुडैयार के अभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Date : 16-Feb-2026

 तंजावूर, महाशिवरात्रि के अवसर पर तमिलनाडु के विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष पूजाएं आयोजित की गईं। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में आयोजित विशेष प्रार्थनाओं में भाग लेकर भगवान के दर्शन किए। विश्व प्रसिद्ध तंजावूर बड़े मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पेरुवुडैयार का विशेष अभिषेक किया।

दरअसल, तंजावूर बड़ा मंदिर, जिसे अरुलमिगु पेरियानायकी अम्मन समेता पेरुवुडैयार मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, में हर वर्ष महाशिवरात्रि का उत्सव उत्साह से मनाया जाता है। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर रविवार की रात से साेमवार तड़के सुबह तक बड़ी

संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पेरुवुडैयार के दर्शन किए और उनका द्रव्य पाउडर, हल्दी, दूध, दही, नारियल पानी, शहद व चंदन आदि से अभिषेक किया। यह विशेष अभिषेक चार चरणों में संपन्न हुआ। इसके बाद रंग-बिरंगे फूलों से भगवान का श्रृंगार किया गया और महा दीपाराधना की गई।

इसी प्रकार तंजावूर जिले के अन्य सभी शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से अभिषेक कर पुण्य

कमाया। तंजावूर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में वीणा वादन और भरतनाट्यम सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके बाद पेत्थनन कला अरंगम में “प्रगन नाट्यांजलि” के तत्वावधान में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए नृत्य कलाकारों ने नाट्यांजलि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में वीणा वादन और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों का आनंद एक हजार से अधिक लोगों ने अपने परिवार के साथ बैठकर लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement