Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

Editor's Choice

17 मार्च विशेष:- कल्पना चावला जयंती

Date : 17-Mar-2024

 अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। कल्पना चावला ने 1976 में करनाल के 'टैगोर स्कूल' से स्नातक, 1982 में चंडीगढ़ से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग तथा 1984 में टेक्सास विश्वविद्यालय से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में एम. ए. किया। उन्होंने 1988 में कोलोरेडो विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ़ फ़िलॉसफ़ी की डिग्री प्राप्त की। इसी वर्ष कल्पना ने नासा के एम्स रिसर्च सेंटर में काम करना शुरू किया। 1994 में उनका चयन बतौर अंतरिक्ष-यात्री किया गया। उन्होंने फ़्रांसीसी व्यक्ति जीन पियर से शादी की थी।

कल्पना की पहली अंतरिक्ष उड़ान एस. टी. एस.-87 कोलंबिया स्पेस शटल से संपन्न हुई तथा इसकी अवधि 19 नवंबर से 5 दिसंबर, 1997 थी। कल्पना की दूसरी और अंतिम उड़ान 16 जनवरी, 2003 को 'कोलंबिया स्पेस शटल' से ही आरंभ हुई। यह 16 दिन का मिशन था। उन्होंने अपने सहयोगियों सहित लगभग 80 परीक्षण और प्रयोग किए। वापसी के समय 1 फरवरी 2003, को शटल दुर्घटना ग्रस्त हो गई तथा कल्पना समेत 6 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई।

कल्पना चावला ने अपनी वसीयत में कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी राख या तो हिमालय में या यूटा के सिय्योन नेशनल पार्क में बिखेर दी जाए। उसके अवशेषों की पहचान चालक दल के बाकी सदस्यों के साथ की गई और उनका अंतिम संस्कार किया गया और सिय्योन नेशनल पार्क में बिखेर दिया गया। उन्हें भारत में राष्ट्रीय नायक माना जाता है।

कल्पना चावला को मरणोपरांत: निम्न पुरस्कार मिले-

  • काँग्रेशनल अंतरिक्ष पदक के सम्मान
  • नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक
  • नासा विशिष्ट सेवा पदक
  • प्रतिरक्षा विशिष्ट सेवा पदक

कल्पना के जोश से भरे विचार -

 

 "यदि आप कुछ करना चाहते हैं, तो इससे क्या फर्क पड़ता है की आप किस स्थान पर है "

मार्गदर्शक -"भौतिक हित ही एकमात्र मार्गदर्शक प्रकाश नही है "

काम करने का तरीका - " जरूरी नहीं कि सबसे तेज तरीका सबसे अच्छा हो"

 आनंद लेना सीखो - " जो भी जीवन में करों, उसका भरपूर आनंद लो "

हार मत मानो - मैं हमेशा से ही बहुत दृढ़ निश्चय वाली हूं, में आसानी से हतोत्साहित नही होती हूं "

 हर परिस्थिति का सामना करना सीखें- जो हर परिस्थितियों में से गुजरते हुए कुछ कर जात है ऐसे लोगों से सीखे और ऐसा ही जज्बा अपने अंदर लाने का प्रयास करें | 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement