पेरिस जैसा खूबसूरत शहर कोई दूसरा नहीं | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Editor's Choice

पेरिस जैसा खूबसूरत शहर कोई दूसरा नहीं

Date : 08-Jul-2023

 देश-दुनिया के इतिहास में 08 जुलाई तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व दुनिया में किसी शहर के तौर पर फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए सबसे खास है। कहते हैं पेरिस शहर 2,000 वर्ष से अधिक पुराना है। आठ जुलाई को ही यहां पेरिसी जनजाति समूह के लोग सीन नदी के किनारे बसे थे। यह नदी पेरिस से गुजरती है। इन जनजाति समूह के नाम पर ही फ्रांस की राजधानी का नाम पेरिस पड़ा। 15 से 17वीं शताब्दी के बीच पेरिस स्थापत्य कला के तौर पर उभरा। 18वीं शताब्दी के मध्य में नेपोलियन तृतीय ने पेरिस को मॉडर्न तरीके से बसाने का फैसला लिया। उसकी जिम्मेदारी इंजीनियर और प्लानर जॉर्ज यूजीन को दी गई। आज पेरिस को दुनिया के खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। आधुनिक फ्रांस के आकार लेते ही पेरिस राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया। दुनिया भर के लोगों की चाहत यहां के एफिल टावर को देखने की होती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement