सौंफ और जीरा का पाउडर इन बीमारियों को करता है दूर | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

Health & Food

सौंफ और जीरा का पाउडर इन बीमारियों को करता है दूर

Date : 28-Mar-2025

आयुर्वेद में कई प्राकृतिक चीजों का जिक्र किया गया है, जो हमारे घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। इनमें से एक है सौंफ और जीरा, जिन्हें मसाले के रूप में अक्सर खाना पकाने में उपयोग किया जाता है। लेकिन अगर इन दोनों का पाउडर बनाकर सेवन किया जाए, तो इसके औषधीय गुण कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। सौंफ और जीरा का पाउडर खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं सौंफ और जीरे के पाउडर के फायदों और इसे सही तरीके से सेवन करने के बारे में।

सौंफ और जीरा पाउडर के फायदे:

  1. त्वचा के लिए फायदेमंद:
    सौंफ और जीरा दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इनके सेवन से त्वचा में निखार आता है और ग्लो बढ़ता है। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा को लाभ मिलता है।

  2. कब्ज और गैस में राहत:
    सौंफ और जीरा का पाउडर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है। यह एसिडिटी को भी कम करने में मदद करता है, जिससे पेट साफ रहता है।

  3. वजन घटाने में मददगार:
    मोटापा कम करने के लिए सौंफ और जीरे का पाउडर बेहद फायदेमंद है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इसे सेवन करने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी घटती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम होता है।

  4. आंखों के लिए फायदेमंद:
    रात को सोते वक्त सौंफ और जीरा का पाउडर खाने से आंखों की सेहत में सुधार आता है। यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करता है और सिरदर्द जैसी समस्या को भी कम करता है। इसके अलावा, आंखों पर प्रेशर कम होने से आई हेल्थ में सुधार होता है।

सौंफ और जीरा पाउडर का सेवन कब और कैसे करें?

सौंफ और जीरे का पाउडर किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन खाने के बाद इसका सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। सबसे अच्छे परिणाम के लिए 1 चम्मच सौंफ और जीरे के पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर रात को सोते वक्त पीने की सलाह दी जाती है। इस पानी का नियमित सेवन पेट और पाचन संबंधी समस्याओं, त्वचा के मुद्दों और मोटापे को कम करने में सहायक होता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement