रोजाना सुबह की वॉक: सेहतमंद जीवन की पहली सीढ़ी | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

रोजाना सुबह की वॉक: सेहतमंद जीवन की पहली सीढ़ी

Date : 01-Apr-2025

 
हमारी दादी-नानी हमेशा कहती हैं कि इंसान का शरीर काम के लिए बना है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली में फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर हो गई है। इसी कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अपनी बिगड़ती लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए रोजाना वॉक करना बेहद जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी सिटिंग जॉब होती है।

जिस तरह संतुलित आहार से शरीर को पोषण और ऊर्जा मिलती है, वैसे ही सुबह की वॉक सेहत के लिए अनिवार्य है। घर के बुजुर्ग भी हमेशा सुबह की ताजी हवा में टहलने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सिर्फ 30 मिनट की वॉक आपको फिट और स्वस्थ बनाए रख सकती है।

सुबह की वॉक के बेहतरीन फायदे

इम्यून सिस्टम होगा मजबूत
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना जरूरी है, और इसके लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ रोजाना वॉक भी जरूरी है। सुबह की ताजी हवा में टहलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर बीमारियों व इंफेक्शन से बचा रहता है।

जोड़ों के दर्द में राहत
जो लोग अर्थराइटिस या गठिया से पीड़ित हैं, उन्हें रोजाना सुबह टहलना चाहिए। सुबह की वॉक दवा की तरह काम करती है, जिससे जोड़ों को ऑक्सीजन मिलती है और दर्द में आराम मिलता है।

वजन घटाने में असरदार
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए वॉक सबसे जरूरी एक्सरसाइज है। पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है और मोटापा तेजी से कम होता है।

दिल रहेगा स्वस्थ
हार्ट के मरीजों के लिए सुबह की वॉक बेहद फायदेमंद है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

डायबिटीज और हाई बीपी में फायदेमंद
शुगर के मरीजों को रोजाना 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सुबह की वॉक मददगार साबित होती है।

निष्कर्ष :

अगर आप भी स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आलस छोड़ें और आज से ही सुबह की वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। बस 30 मिनट की वॉक आपके शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रख सकती है। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement