हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Date : 23-Jun-2025

भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और तनाव जैसे कारणों से हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों की मदद से इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। ये उपाय न केवल ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं, बल्कि दिल की सेहत को भी मजबूत बनाते हैं।

1. मेडिटेशन को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

अगर आप सोचते हैं कि मेडिटेशन सिर्फ मानसिक शांति के लिए है, तो यह पूरी तरह सही नहीं है। हाई बीपी के मरीजों को रोजाना कुछ समय मेडिटेशन के लिए निकालना चाहिए। यह न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

2. डाइट में शामिल करें ये फूड्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है:

  • खट्टे फल: संतरा, नींबू, मौसमी, अंगूर

  • सीड्स और नट्स: बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, कद्दू के बीज
    इन चीजों को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल करके ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल किया जा सकता है।

3. प्राणायाम: एक आयुर्वेदिक समाधान

प्राणायाम, खासकर अनुलोम-विलोम और भ्रामरी, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनका नियमित अभ्यास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और दिल की सेहत को मजबूत बनाता है। साथ ही, यह पूरे शरीर को रिलैक्स करने में भी मदद करता है।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करें। मेडिटेशन, संतुलित डाइट और प्राणायाम जैसे उपायों को अपनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कोई भी नया हेल्थ प्लान शुरू करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement