सेहत के लिए फायदेमंद है कच्चा लहसुन, जानें इसका सही सेवन तरीका और फायदे | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

सेहत के लिए फायदेमंद है कच्चा लहसुन, जानें इसका सही सेवन तरीका और फायदे

Date : 30-Jul-2025

कच्चा लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यदि आप इसे सही मात्रा और तरीके से अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करें, तो कुछ ही हफ्तों में इसके असर साफ नजर आने लगते हैं। खासकर सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन चबाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन का सही तरीका और इससे होने वाले प्रमुख लाभ।

कच्चा लहसुन खाने के फायदे:

1. हड्डियों को बनाए मजबूत
अगर आप मजबूत हड्डियों की चाहत रखते हैं, तो कच्चे लहसुन को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। सुबह खाली पेट एक कली लहसुन को छीलकर काट लें या कूट लें, फिर चबाकर गुनगुना पानी पी लें। रोजाना ऐसा करने से बोन हेल्थ बेहतर हो सकती है।

2. दिल की बीमारियों का खतरा घटे
कच्चा लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकते हैं। नियमित सेवन से हृदय मजबूत बनता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा घट सकता है।

3. पाचन तंत्र (गट हेल्थ) के लिए लाभकारी
कच्चे लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। यह पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है। साथ ही, लहसुन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम होती है।

कच्चा लहसुन खाने का सही तरीका:

  • सुबह खाली पेट 1 कली कच्चा लहसुन छीलकर बारीक काटें या कूटें।

  • इसे अच्छे से चबाकर खाएं।

  • इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।

  • स्वाद बेहतर करने के लिए आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।


यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। कच्चे लहसुन का सेवन शुरू करने से पहले, खासतौर पर यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement