चुकंदर का ज्यादा सेवन कर सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

चुकंदर का ज्यादा सेवन कर सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Date : 01-Aug-2025

चुकंदर एक पौष्टिक सब्जी है जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है, बशर्ते इसे सही मात्रा और तरीके से खाया जाए। लेकिन अगर आप इसकी अधिकता कर देते हैं, तो इसके फायदे के बजाय नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चुकंदर खाने से शरीर को किस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

1. किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाकर किडनी स्टोन बनने की आशंका को बढ़ा सकता है। यदि आप पहले से ही पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना चुकंदर या इसके जूस का सेवन न करें।

2. गट हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन पाचन तंत्र यानी गट हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इससे पेट में ऐंठन, गैस या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन ही बेहतर है।

3. लिवर को हो सकता है नुकसान

कुछ स्टडीज बताती हैं कि चुकंदर में मौजूद तत्व अगर जरूरत से ज्यादा शरीर में जमा हो जाएं, तो इससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ हड्डियों की सेहत पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है।


हर चीज की एक सीमित मात्रा होती है, और वही नियम चुकंदर पर भी लागू होता है। इसे संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को लाभ मिल सकता है, लेकिन ओवरकंजंप्शन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी तरह की डाइट या इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement