सेहत के लिए रामबाण है कच्चा लहसुन: जानिए सही सेवन का तरीका और फायदे | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

सेहत के लिए रामबाण है कच्चा लहसुन: जानिए सही सेवन का तरीका और फायदे

Date : 09-Sep-2025

कच्चा लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन को डेली डाइट में शामिल करने से कुछ ही हफ्तों में शरीर पर सकारात्मक असर दिखने लगता है। रोज सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली को चबाकर ऊपर से एक गिलास पानी पीने से हड्डियां मजबूत बन सकती हैं।

अगर आप बोन हेल्थ को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए कारगर हो सकता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

इसके अलावा कच्चा लहसुन गट हेल्थ के लिए भी उपयोगी होता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है।

(नोट: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। किसी भी नई हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement