दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें विटामिन डी और कैल्शियम उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से दही का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही, दही में मौजूद प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने का अहसास देता है।
खट्टी-मीठी दही और लहसुन की चटनी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह चटनी बढ़ते यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करती है। दही और लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे आप मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
इस चटनी को बनाने में सिर्फ 5-8 मिनट लगते हैं।
आवश्यक सामग्री:
-
लहसुन की कली – 1
-
ताजा दही – 2 कप
-
हरी मिर्च – 4-5
-
राई – 1 चम्मच
-
करी पत्ते – 5-6 पत्तियां
-
लाल मिर्च – 1 चम्मच
-
तेल – 2 चम्मच
-
नमक – स्वादानुसार
विधि:
-
सबसे पहले लहसुन की कली छीलकर बारीक काट लें।
-
इसे मिक्सी जार में डालें और हरी मिर्च व दही के साथ बारीक पीस लें।
-
अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म करें और उसमें तेल डालें।
-
तेल गर्म होने पर राई डालकर चटकाएं, फिर करी पत्ते डालकर हल्का फ्राई करें।
-
इसमें पीसी हुई लहसुन-हरी मिर्च का मिश्रण डालें।
-
नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
आपकी स्वादिष्ट और सेहतमंद दही-लहसुन चटनी तैयार है। इसे अपनी पसंदीदा डिश के साथ परोसें और इसका स्वाद लें।
