नाश्ते में ट्राय करें साबूदाने की सॉफ्ट इडली | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

नाश्ते में ट्राय करें साबूदाने की सॉफ्ट इडली

Date : 04-Feb-2026

   अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और सभी उम्र के लोगों को पसंद आने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो साबूदाने से बनी इडली एक बढ़िया चॉइस है। यह बनाने में आसान होती है और पोषण से भरपूर भी। आइए जानते हैं इसे तैयार करने की आसान विधि।

आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 100 ग्राम
  • दही – आधा कप
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – एक चुटकी
  • तेल – 2 छोटे चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले साबूदाने को दही में मिलाकर पूरी रात के लिए भिगो दें। ध्यान रखें कि साबूदाना और दही की मात्रा बराबर रहे। सुबह इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं।

अब इस बैटर में नमक, बेकिंग सोडा और ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इडली स्टैंड को हल्का सा चिकना करें और उसमें तैयार घोल डाल दें।

इसके बाद इडली स्टैंड को स्टीमर में रखकर लगभग 10–12 मिनट तक भाप में पकाएं। जब इडली अच्छी तरह फूल जाएं, तो गैस बंद कर दें।

तैयार है आपकी मुलायम और स्वादिष्ट साबूदाना इडली। इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें और नाश्ते का मज़ा लें

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement