घर पर बनाएं बेकरी जैसी खस्ता वेज पैटीज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

घर पर बनाएं बेकरी जैसी खस्ता वेज पैटीज

Date : 15-Feb-2026

 स्कूल और कॉलेज के दिनों की कैंटीन में मिलने वाली गरमा-गरम वेज पैटीज का स्वाद आज भी लोगों के दिलों में बसा है। परतदार खस्ता पपड़ी और अंदर मसालेदार आलू-मटर की स्टफिंग—यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। अच्छी बात यह है कि अब वैसी ही बेकरी स्टाइल लेयर्ड पैटीज घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती हैं।


वेज पैटीज बनाने के लिए सबसे पहले उबले और मैश किए हुए आलू, उबले मटर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट को हल्के तेल में भून लिया जाता है। इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। अंत में हरा धनिया डालकर स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है।


इसके बाद पफ पेस्ट्री शीट को समतल जगह पर फैलाकर चौकोर टुकड़ों में काटें। बीच में ठंडी स्टफिंग रखकर किनारों को पानी से सील करें और मनचाहा आकार दें। ऊपर से दूध लगाकर 200 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक करें। सुनहरी और खस्ता पैटीज तैयार हैं, जिन्हें टोमेटो केचप या हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement